यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 196 वाहनों का चालान

उरई जालौन- पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 196 वाहन चालकों के चालान किए। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया। पुलिस की ओर से जिले में यातायात नियमों का पालन कराने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
बता दें सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु  यातायात पुलिस द्वारा नगर उरई, कस्बा कालपी,जालौन,कोंच में वाहन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट,बाईक पर तीन सवारी,बिना नम्बर प्लेट, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग आदि पर विशेष ध्यान दिया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 196 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही आमजनमानस/वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post