महिला के साथ मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

महिला के साथ मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

 कोंच जालौन- थाना नदीगांव क्षेत्र के ग्राम ककरौली निवासिनी मिथला देवी पत्नी हाकिम सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 2 सितंबर 2023 की है जब वह घर के बाहर गृह कार्य मे व्यस्त थी तभी गांव के ही निवासी बबलू पुत्र जोर सिंह आये और अकारण ही उसके साथ गाली गलौज करने लगे जिसका मेरे पुत्र ने विरोध किया तो उक्त मेरे व मेरे पुत्र के साथ मारपीट करने लगा हो हल्ला सुनकर पड़ोसी आ गए और उक्त को ललकारा तो उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मिथला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 109/23 धारा 323/504/506 आई पी सी में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post