सपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरे विधायक, घर-घर जाकर मांगे वोट

सपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरे विधायक, घर-घर जाकर मांगे वोट

 कोंच जालौन- समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में उतरे विनोद चतुर्वेदी ने भी जनता के बीच पहुंचकर उनका समर्थन मांगा है।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने उपचुनाव जिला पंचायत पहाड़गांव से समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी रंजना देवी के समर्थन में गांव-गांव घूम कर जनसंपर्क कर लोगों से चुनाव निशान कलम दवात पर मोहर लगाने की अपील की। वहीं इस जनसंपर्क के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतिपाल सिंह गुर्जर बट्टू भइया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उरई महेंद्र कठेरिया, रमेश दत्त मिश्रा, प्रधव मिश्रा, रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर, अमित सागर, शान्तनु यादव, उज्जवल तिवारी, रानू तिवारी, राधे महाराज भेपता, महावीर उपाध्याय पहाड़गांव, अब्दुल गफ्फार नरी, विशाल झा, जयपाल सिंह, अमित अहिरवार सहित तमाम समाजवादी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post