गाली-गलौज और मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत

कोंच जालौन- कोतवाली के मुहल्ला गांधी नगर निवासिनी रंजना पत्नी रोहित व जूली पत्नी चन्द्र प्रकाश ने दिन मंगलवार को पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हम लोगों की पड़ोसी रूबी पत्नी सुरेंद्र निवासी मुहल्ला गांधी नगर हम लोगों से रंजिश रखती है और वह झगड़ालू किस्म की महिला है और आये दिन किसी न किसी बहाने भद्दी भद्दी गालियां व देख लेने की धमकी देती है। घटना दिनांक 4 सितम्बर 2023 को समय करीब 5 बजे शाम की है जब हुम लोगों की मोटर साइकिल दरवाजे पर खड़ी थीं तभी रूबी डंडा लेकर आई और बुरी-बुरी गालियां देने लगी और कहने लगी कि रास्ते मे गाड़ी क्यों खड़ी की है हम इसे तोड़ देंगें और मोटर साइकिल में डंडा मारने लगी शोर सुनकर हम लोग बाहर आये और उक्त को गाली देने से मना किया तो उसने अपनी पुत्री को भी बुला लिया और हम।लोगों से उलझ गयीं और मारपीट कर गले मे नोंच कर घायल कर दिया पीड़ितों ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post