![]() |
| दूधमुंहे बच्चे को छीनकर मां को घर से निकला |
कोंच जालौन- महिला के दूधमुंहे बच्चे को छीनकर ससुरलीजन ने मां को घर से निकाल दिया है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि आजाद नगर मोहल्ले की निवासिनी शाबिया पत्नी हसीब पुत्र डब्बू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा निकाह 2 बर्ष पूर्व हुआ था और शादी के बाद से ही मेरा पति 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और मेरी सास सलमा पत्नी डब्बू व नन्द असमा मुझे प्रताड़ित करते हुए मुझे भूखा प्यासा रखकर मुझे यातनाएं देने लगी घटना दिनांक 8 सितम्बर 2023 सुबह की है जब मेरी नन्द ने मेरे साथ मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये मायके से लाने की बात कही और पति भी भैंस चराकर वापिस आया तो उसने भी मेरी बात नहीं सुनी तब मैने अगली सुबह अपने पिता को फोन करके जानकारी दी उनके आ जाने पर पति ने उन्हें भी गाली गलौच करते हुए मेरे 6 माह के बच्चे व पहना हुआ जेबर छीनकर मुझे व मेरे पिता को धक्के मारकर घर से निकाल दिया और 50 हजार रुपये न देने पर घर मे न घुसने की धमकी दी शाबिया ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
