चोरों ने बीआरसी को बनाया निशाना, स्टोर रूम में रखे सामान पर किया हांथ साफ CCTV कैमरे में कैद हुए चोर

चोरों ने बीआरसी को बनाया निशाना, स्टोर रूम में रखे सामान पर किया हांथ साफ CCTV कैमरे में कैद हुए चोर

 कोंच जालौन- खण्ड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने दिन सोमवार को कोतवाली में एक पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 3 सितम्बर 2023 जब अज्ञात चोरों ने ब्लाक संसाधन केंद्र के स्टोर रूम के पीछे वाली खिड़की की ग्रिल काटकर उसमें रखा जनरेटर का रेजीरेटर इन्वर्टर का ट्रांसफार्मर सी पी यू आदि सामान चुरा ले गए जब सुवह दिनांक 4 सितम्बर 2023 को कार्यालय के कर्मचारी स्टोर रूम में सामान उठाने गए तब उक्त घटना की जानकारी हुई सीसीटीवी देखने पर कुछ अज्ञात लोग बाहर दीवारी कूदकर अंदर आते और थोड़े समय बाद बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। खण्ड खिक्षा अधिकारी ने पुलिस से उक्त घटना की जांच करते हुए विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post