![]() |
| अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन |
कोंच जालौन- बार एशोसिएशन अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन के नेतृत्व में दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने हापुड़ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण की मांग के साथ साथ महिला अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकद्दमा दर्ज और प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध मनगढ़ंत मुकद्दमें जो पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं उन्हें वापिस लेते हुए प्रोटेशन एक्ट पारित कर लागू किये जाने की मांग की और हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है। इस दौरान बार संघ महासचिव नरेंद्र पुरोहित के के श्रीवास्तव कुलदीप सोनकिया बरिष्ठ उपाध्यक्ष अफजाल खान रामशरण कुशवाहा ओ पी अग्रवाल के बी निरंजन अर्पित श्रीवास्तव मनोज कुमार योगेंद्र अरूसिया सईद अहमद जितेंद्र कुमार शशिकांत सोनी श्रीराम गुप्ता माता प्रसाद कमलेश चौपड़ा जितेंद्र पांडेय दीनानाथ निरंजन सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।
