विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गांव के लोगों को

जालौन। नदीगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खैरवार में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंगलवार को ग्राम पंचायत खैरवार मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नदीगांव ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह दाऊ ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गाँव क्षेत्र में पहुँचकर ग्रामीणों को इन योजनाओं के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराते हुए इन योजनाओं का लाभ दिलाना हैं। उक्त योजनाओं की जानकारी मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह दाऊ ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए हुए सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संचालित योजनाओं के लाभान्वित हुए लोगों से चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन, लघु उद्योग, मत्स्य पालन, शौचालय आदि योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी तथा अधिकारियों को पात्रता श्रेणी में आने वाले ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। नदीगांव विकास खण्ड अधिकारी गौरव कुमार ने ग्राम पंचायतों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले ग्रामीणों को प्रमाणपत्र वितरित किये वही सभी को संकल्प भी दिलाई गई वही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जन सामान्य को जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए प्रमुख योजनाओं से संतृप्तिकरण तथा योजनाओं से लाभ की कहानी लाभार्थियों की जुबानी सुनी गई उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे नदीगांव ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह दाऊ विकास खण्ड अधिकारी गौरव कुमार नोडल अधिकारी बृजेश कुमार कानौजिया सचिव पवन कुमार ग्राम प्रधान सावित्री देवी मांडवी शर्मा संदीप तोमर बी डी सी ग्राम प्रधान प्रधान धर्मेन्द्र कुमार जाटव उर्फ( कलू नेता) कमलेश कुशवाहा पंचायत मित्र महेंद्र सिंह जगदीश मास्टर आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आशा बहूं नितिन कुशवाहा आदि सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post