मनरेगा योजना के नाम पर भारी भ्रष्टाचार, केवल कागजों में हो रहा काम.. जानिए हैरान करने वाला मामला

नदीगांव (जालौन) मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली सरकार की चर्चित मनरेगा योजना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा जरिया बन गया है।
इसका ताजा उदाहरण नदीगांव ब्लॉक में देखने को मिला जहां केवल कागजों में मजदूरों से काम करवाया जा रहा है लेकिन धरातल पर ना तो मजदूर दिखते हैं और ना ही काम कागजों में मजदूर और मजदूरी दिखाकर मनरेगा के नाम पर बड़ी लूट मचाई जा रही है।
J NEWS संवाददाता के अनुसार नदीगांव ब्लॉक के विभिन्न गांव में सरकार के निर्देश के अनुपालन में प्रत्येक गांव में मास्टर रोल में तो मजदूर को रोजगार दिया जा रहा है लेकिन मौके पर कोई भी मजदूर काम करते नहीं दिख रहा है ब्लॉक के ग्राम सभा गंथरा में शंकर के खेत से सत्यप्रकाश के खेत तक एवं हरिश्चंद्र के खेत से भूपेंद्र के खेत तक जलरोक बांध का कार्य मास्टर रोल में जारी है। यह काम कागज में तो चल रहा है, लेकिन, जमीन पर नहीं।

J NEWS ने जब इस मामले की पड़ताल की तो ग्रामीणों ने जो कुछ बताया, वह हैरान करने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनो से कोई कार्य नहीं चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी तरीके से यह कार्य केवल कागजों में चल रहा है। ग्रामीणों ने अब इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि नदीगांव ब्लॉक में मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उनका दावा और विश्वास है कि अगर मनरेगा की जांच जमीन से जुड़कर की जाए तो कई बड़े सूरमाओं को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post