उरई जालौन- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अर्हता तिथि 01.जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों के मुद्रण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण ईआरओ नेट के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि नामावलियों के मुद्रण के पर्यवेक्षक के लिए नियुक्त नोडल आफिसर के पर्यवेक्षण में Local Machine से PDF जेनरेशन का कार्य होगा एवं पीडीएफ द्वारा मुद्रण का कार्य होगा। तत्पश्चात् Local Machine से PDF का Backup लेकर सुरक्षित रख लिया जाय। Local Machine से PDF physically delete कर दिया जाय। पुर्नमुद्रित मूल नामावली के सभी पोलिंग स्टेशनों की सूची मुद्रित करने से पूर्व कम्प्यूटर पर ही उसकी जांच डाटाबेस से करके देख लिया जाय कि डाटा के अनुसार ही नामावलियां मुद्रित हो रही हैं। इसमें कोई त्रुटि न होने पाए।नामावलियों के मुद्रण के दौरान यह भी मिलान किया जाना अपेक्षित है कि किसी मतदाता के सामने किसी जानवर, फूल-पत्ती, खाली स्थान, कोई अन्य चिन्ह अथवा मतदाता की फोटो के अतिरिक्त कोई भी अन्य चित्र न लगा हो। उन्होंने कहा कि यह भी परीक्षण किया जाए कि मतदाता सूची में त्रुटिवश अथवा किसी के द्वारा जान-बूझकर, किसी विख्यात अथवा कुख्यात व्यक्ति, किसी राजनैतिक व्यक्ति, फिल्मी व्यक्ति, खेलों से सम्बन्धित व्यक्ति इत्यादि का नाम मतदाता सूची को दूषित करने के उद्देश्य से न डाला गया हो। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा इस कार्य का कम से कम 5 प्रतिशत रेण्डम चेकिंग किया जाए। मुद्रण से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि उसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि विद्यमान नहीं है तथा प्राप्त सभी दावों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए सभी अर्ह मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कर लिए गए हैं। पुर्नमुद्रित निर्वाचक नामावली में यह सुनिश्चय कर लिया जाय कि जनपद में उपस्थित सभी महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हैं। नामावलियों के मुद्रण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये मुद्रण हेतु ओरिजनल टोनर और कम से कम 75 जीएसएम के कागज का उपयोग किया जाय। मूल प्रिन्ट कागज के एक ओर ही मुद्रित किया जायेगा। फोटोस्टेट कराने के पूर्व यह चेक कर लिया जाय कि सभी पोलिंग स्टेशनों के सभी पृष्ठ मुद्रित हो गये हैं और उनकी गुणवत्ता अपेक्षानुसार है।निर्वाचक नामावली के डाटा की सुरक्षा अत्यन्त महत्वपूर्ण है, डाटा की सुरक्षा से सम्बन्धित सभी प्रोटोकाल सुनिश्चित किया जाय।
उक्त परिप्रेक्ष्य में कृपया तद्नुसार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सभी सम्बन्धित के संज्ञान में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आदि संबंधित मौजूद रहे।