आयुष आपके द्वार' शिविर के तहत 252 रोगियों का हुआ इलाज
![]() |
| आयुष आपके द्वार' शिविर के तहत 252 रोगियों का हुआ इलाज |
कोंच। निदेशक आयुर्वेद सेवाएं लखनऊ एवं जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे के निर्देशन में एवं डॉक्टर सत्येंद्र पटेल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जनपद जालौन के मार्गदर्शन में दिनांक 31 जनवरी 2024 दिन बुधवार को मुहल्ला भगत सिंह नगर महेशपुरा रोड जहाज रानी स्कूल के पास राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोंच के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जितेंद्र वर्मा के द्वारा आयुष आपके द्वार योजना के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि का माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें डॉ जितेंद्र वर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोंच) द्वारा 252 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं फार्मेशिष्ट परशुराम वर्मा द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया शिविर में स्टाफ नर्स वंदना कुशवाहा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश चंद्र एवं कमलेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। शिविर का अयोजन सभाषद शकील अंसारी शोएब अंसारी के द्वारा रूप से किया गया और शिविर में अत्यधिक रोगियों की भीड़ रही।
Tags
Post
