पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस

 पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस

 पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस





कोंच। एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट और दहेज  उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली के मोहल्ला गांधी नगर की रहने वाली रूबी देवी पत्नी सुरेंद्र कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी शादी मुहल्ला गांधी नगर निवासी सुरेंद्र पुत्र बब्बू के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही सुरेंद्र आदि ससुरालीजन मुझसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शारीरिक शोषण करने लगे जब मैंने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जतायी तो उक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए घर से निकाल दिया दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। रूबी की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकद्दमा संख्या 10/24 धारा 323/504/506/498ए आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post