परमहंस तोताराम महाराज के संकलित पुस्तक का हुआ विमोचन

परमहंस तोताराम महाराज के संकलित पुस्तक का हुआ विमोचन 

परमहंस तोताराम महाराज के संकलित पुस्तक का हुआ विमोचन 



कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम भदारी स्थित परमहंस सन्त ब्रम्हलीन तोताराम महाराज की समाधि मन्दिर पर श्रीमद्भगवत कथा के उपरांत उनके शिष्य शीतला शरण श्रीवास्तव द्वारा लिखित जीवनी एवं परिचय पर आधारित पुस्तक दिव्याश्रय सेवा संस्थान भदारी के प्रवन्ध सचिव डॉ हृदयकान्त श्रीवास्तव द्वारा प्रकाशित परमहंस जीवन तरंग का विमोचन संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें प्रकाशक ने बताया कि परमहंस जी के बारे में अनन्त चमत्कारी पहलुओं को मेरे बाबा स्व.श्री बदलू प्रसाद श्रीवास्तव ने अवगत कराया है और उन चमत्कारों को परमहंस जी के भक्त व ग्रामीणजनों ने देखा है और मुझे बड़ा ही गर्व महसूस हो रहा है कि स्वामी जी के जीवन पर आधारित परमहंस जीवन तरंग का प्रथम संस्करण वर्ष 2024 में मेरे द्वारा गुरु जी के आशीर्वाद से कराया गया है। इस अवसर पर दुर्जन सिंह पटेल बबलू नामदेव शिव बहादुर राम प्रताप विजय बहादुर बब्बू पटेल अंडा वाले देवी दयाल यादव कालपी सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post