दरोगा से की गई बदसलूकी.. वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
![]() |
| दरोगा से की गई बदसलूकी.. वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल |
कालपी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक दरोगा के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद की जांच करने ग्राम मरगाय पहुंचे दारोगा से एक युवक ने गाली गलौज करते हुए अभ्रद्ता कर दी। ग्रामीणों ने उक्त युवक का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, लेकिन पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मरगाया में रविवार को एक महिला का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था जिस पर महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही की गुजारिश की थी। इसी मामले की जांच करने थाने के दारोगा राजकुमार मरगाया पहुंचे अभी दारोगा ग्रामीणों के बयान ले रहे थे तभी एक युवक आया और दरोगा को गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगा जिस पर पुलिस को बेरंग वापिस होना पड़ा। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वहीं इस संबंध में दारोगा राजकुमार ने बताया की उक्त युवक शराब के नशे में था।
