13 फरवरी से 21 फरवरी तक होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा, शांतिपूर्ण नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की जिम्मेदारी

13 फरवरी से 21 फरवरी तक होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा, शांतिपूर्ण नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की जिम्मेदारी

उरई जालौन। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति ने बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष-2024 की मुंशी / मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में उक्त परीक्षा से सम्बन्धित दो परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें बालिकाओं के लिये आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, उरई तथा बालकों के लिये जनता विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, उरई को केन्द्र बनाया गया है। बालकों की संख्या 177 तथा बालिकाओं की संख्या 394 अर्थात कुल मिलाकर जनपद जालौन में 571 परीक्षार्थी हैं। यह परीक्षा 13 फरवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक दो पालियों में संचालित है। प्रथम पाली प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली सायं 02:00 बजे से 05:00 बजे तक परीक्षायें सम्पादित होगी। प्रथम पाली में मुंशी / मौलवी की परीक्षा में कुल 205 परीक्षार्थियों में से 152 उपस्थित तथा 53 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में आलिम कामिल एवं फाजिल में कुल 366 परीक्षार्थियों में से 301 उपस्थित तथा 65 अनुपस्थित रहे। परीक्षायें शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन चल रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post