![]() |
दो साल के मासूम को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, अब फोटो लेकर थाने के चक्कर काट रहा पति |
उरई। कोतवाली क्षेत्र के उमरार खेड़ा की रहने वाली शादीशुदा महिला अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बता दें कि काशीराम कालोनी के पीछे उमरारखेरा के रहने वाले अनूप पुत्र प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 फरवरी को वह शहर में मजदूरी करने के लिए निकला था और वह अपनी पत्नी बच्चों व एक रिश्तेदार को अपने घर छोड़ गया था। लेकिन जब वह शाम को वापिस आया तो उसकी पत्नी छाया व 2 साल का बच्चा वेदांत घर पर नही मिले तथा न ही उसका रिश्तेदार इंद्रजीत पुत्र देवी शरण निवासी सिकंदरपुर थाना नदीगांव जिला जालौन घर पर मिला। काफी देर तलाशने के बाद जब वह नहीं मिले तो अनूप ने पास की पुलिस को सूचना दी। और घर में जब गृहस्ती का सामान देखा तो उसे पता चला कि उसके पास रखी हुई नगदी रुपए एवं जेवरात भी गायब है जिससे उसे घर आये रिश्तेदार इंद्रजीत पर शक हुआ और उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह भी अपने घर से गायब है। हालांकि पुलिस ने उस समय गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन अनूप ने रिश्तेदारों से जानकारी कर पता लगाया कि उसकी पत्नी रिश्तेदारी इंद्रजीत के साथ 2 साल का बच्चा व रुपए तथा नगदी लेकर गायब हुई है। जिसको लेकर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी को वापस पाने एवं उक्त रिश्तेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। अनूप ने बताया कि उसकी पत्नी एक पैर से विकलांग है और वह लचक कर चलती है । जबकि अनूप मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और मजदूरी के लिए उरई रहता है।
Tags
Post
