अब पशुओं के इलाज की न लें टेंशन, इस नंबर पर करें कॉल.. घर पहुंच जाएगी एंबुलेंस

डायल 1962 करने पर आपके दरवाजे पर अतिशीघ्र पशु चिकित्सा वाहन आकर बीमार पशु का करेगे इलाज

उरई(जालौन)मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि जनपद में पशु पालन विभाग की ओर से 06 आपात कालीन पशु चिकित्सा वाहन (मोबाइल बैटनरी यूनिट) जोकि विकास खण्ड रामपुरा, जालौन, कोंच, महेवा, कदौरा व डकोर में संचालित है, इन वाहनों में 01 पशुचिकित्सक 01 एमपीटी सहायक एवं ड्राईवर तैनात है जोकि जनपद के किसी भी क्षेत्र से 1962 डायल करने पर आपके दरवाजे पर अतिशीघ्र पशुचिकित्सा वाहन आकर बीमार पशु का इलाज करेगे उपरोक्त वाहन आपात कालीन सेवाओं के आलावा दूरस्त ग्रामों में जाकर कैम्प भी आयोजित करेगें रामपुरा में डा0 नीरज महेवाः डा० संजय कुमार कदौराः डा० रमेश कुशवाहा कोंचः डा० रूपेन्द्र सिंह डकोर रवि कुमार जालौनः डा० हेमन्त सिंह पशु चिकित्सक कार्यरत है तथा जनपद के नोडल अधिकारी डा० रवीन्द्र सिंह मों०नं0 9415895590 सभी लोग सरकार की इस सुविधा का लाभ प्राप्त करें

Post a Comment

Previous Post Next Post