![]() |
| नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा |
कोंच। नाबालिक को भगा कर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर युवक को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मुहल्ला आजाद नगर निवासी मुहम्मद कैफ उर्फ राजा पुत्र मुहम्मद कप्पी उम्र करीब 19 बर्ष के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का प्रार्थना पत्र मिला था। जिस पर पुलिस ने प्रथम सूचना पर धारा 363 आई पी सी में मुकद्दमा दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस ने तत्काल ही अपने मुखबिरों को लगा दिया और पुलिस की टीमें गठित कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।
फिलहाल कोतवाली पुलिस को सफलता मिली और आरोपी युवक को देर रात महंत नगर स्थित घुसिया तिराहे से गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी कैफ को जेल भेज दिया है। वहीं लड़की को माता-पिता के सुपुर्द किया है।
Tags
Post
