जर्जर सड़क से मिलेगी निजात, 37 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया भूमि पूजन

 जर्जर सड़क से मिलेगी निजात, 37 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया भूमि पूजन



कोंच। कोंच- कैलिया मार्ग की सड़क पुनर्निर्माण किए जाने के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भूमि पूजन किया। विधायक ने इस मौके पर कहा कि इस सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए शासन स्तर पर लगातार की गयी पैरवी का नतीजा है कि अब सड़क का नए सिरे से निर्माण हो जाने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी से निजात मिल जाएगी। उन्होंने ठेकेदार सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाये और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं बाईपास मार्ग पर पटरी बनाये जाने और कुछ जगह उखड़ गयी सड़क की मरम्मत कराये जाने के लिए भी विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता क्षितिज विवेक और अवर अभियंता सुनील कटियार ने बताया कि कोंच- कैलिया मार्ग पर कोंच से लेकर सलैया तक 21.170 किमी की दूरी की य़ह सड़क 7 मी. चौड़ी बनाई जाएगी। 15 माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा और इसके निर्माण में 37 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भूमि पूजन के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनील शर्मा, सभासद रविकांत कुशवाहा, अनिल वर्मा, दंगल यादव, नरेश कुशवाहा, विकास पटेल धनौरा, मनोहर निरंजन, नरेंद्र विश्वकर्मा, बाबूराम पाल, विकास पटेल पड़री, अवधेश धनौरा, जितेन्द्र पटेल कैलिया आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post