![]() |
| न्यायालय ने 39 मिलावट खोरों पर लगाया 25 लाख का जुर्माना |
उरई जालौन। सहायक आयुक्त(खाद्य-II/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ० जतिन कुमार सिंह ने बताया कि मा० न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत मिलावटी खाद्य पदार्थों की ब्रिकी करने वाले 39 वादो का निस्तारण कर निम्नलिखित खाद्य कारोबारकर्ताओं पर कुल 25,57,500/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। यह कार्यवाही जनवरी 2024 माह में मिलावटी सामान बेचने और बिना लाईसेंस करोबार करने पर की गयी है। बिना लाईसेंस कारोबार करने पर गांधी नगर निवासी उरई के नारायण दास 50,000, सुमित यादव निवासी राजेन्द्र नगर के 03 नमूनों पर 2,90,000, विक्रेता धर्मेन्द्र पुत्र मनका वृंदावन सोसाइटी उरई पर 10,000 मालिक-फिरोज नि० गणेश गंज उरई, 50,000, फर्म - आर.०एस० डेयरी० इंडिया प्रो० राधेश्याम तोमर पुत्र श्री रामनाथ तोमर, नि०- मडई, पो०- लालपुर राजस्थान पर 1,20,000, नसीर अहमद अंसारी मुहल्ला भवानीराम कस्बा जालौन पर 80,000, शिवकुमार कदौरा 50,000, मोहम्मद रहीस जुलहैटी जनपद जालौन 1,00,000, इन्द्रजीत सिंह ग्राम हूसेपुरा, जनपद जालौन 1,20,000, सुनील गुप्ता मोहल्ला व्यासपुरा, कदौरा 1,20,000, वीरसिंह यादव जालौन 50,000, लाखन कुशवाहा गोपालपुरा, जालौन 50,000, सुरेन्द्र पाल बीजापुर 12,000, शैलेन्द्र कुमार कदौरा 50,000, रामऔतार जलालपुर जालौन 70,000, सुरेन्द्र सिंह ग्राम आलमपुर 25,000, अरविन्द पाल चुर्खी 80,000, बृजेश सोनी मदारीपुर 12,500, रामगोपाल
आलमपुर कालपी 70,000 मालिक-दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र श्री मन्नीलाल, गुप्ता नि० गुरगुज, सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर पर 50,000, विक्रेता- श्याम सिंह पुत्र श्री संतोष सिंह, नि० ग्राम पूरीपारा, थाना कोतवाली ललपुरा जिला हमीरपुर पर 10,000, ज्ञान सिंह पाल ग्राम इंगुई 50,000, अनिल कुमार दुबे ग्राम निजामपुर जनपद जालौन 50,000, राय सिह नदीगाँव 50,000, रमेश पुत्र श्री टुन्डे गोपालपुरा, माधौगढ़ जनपद जालौन 50,000, विकेता-धर्मेन्द्र पटवा, पुत्र श्री विनोद कुमार निवासी नया पटेल नगर कोंच, जनपद जालौन 20,000 डीलर/थोक विक्रेता-गहोई एंजेसी, मोहल्ला प्रतापनगर कोंच 1,00,000, महेश मोहल्ला पहलवान बाडा कस्बा जालौन 1,00,000, त्रिदेव मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड मदनेपुर, कुठौन्द प्रो० अजय कुमार सक्सेना पुत्र श्री रामनरायन निवासी मदनेपुर कुठौन्द 1,20,000, राहुल यादव डेरा रंजीत पो० नदीगाँव जालौन 80,000, इन्द्रपाल रामचबूतरा कालपी 50,000, हरिसिंह ग्राम घिलौर, 40,000, विक्रेता प्रदीप कुमार गुप्ता गोपालगंज उरई, उरई क्लोर मिलपर 1,00,000, दीपचन्द्र, कांशीरामपुर कालपी 12,500, दिनेश चन्द्र मिश्रा ग्राम कुठौन्दपर 25,000, अमरदीप ग्राम सुनेहटा पर 15,000, सर्वेन्द्र ग्राम रंगौली पर 10,000, सुनील यादव, जयप्रकाश नगर कोंच पर 17,500, रविन्द्र कुमार ग्राम सैदनगर पर 17,500, प्रदीप कुमार नि० तिलक नगर माधौगढ़ पर 10,000 का जुर्माना लगाया गया।
