![]() |
| मीटर रीडर के साथ मारपीट करने वाले मां बेटे पर केस दर्ज |
कोंच। कोतवाली के मुहल्ला गोखले नगर निवासी रणवीर कुशवाहा पुत्र छोटेलाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 7 फरवरी 2024 की है। जब वह मुहल्ला भगत सिंह नगर निवासिनी मीरा देवी रजक पत्नी स्व वलई के यहां पर विद्युत बिल बना रहा था तभी मीरा देवी व उनके पुत्र आकाश मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे जिसका उसने विरोध किया तो लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे हो। शोर सुनकर मोहल्लेवासी आ गए और उक्त लोगों को ललकारा तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां बेटे के खिलाफ मुकद्दमा संख्या 18/24 धारा 323/504/506 आई पी सी में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
Post
