दिनदहाड़े बैंक के अंदर 50 हजार की टप्पेबाजी, पिपरमेंट की जड़ खरीदने के लिए रुपए निकालने आया था किसान.. ऐसे हुआ शिकार

बैंक के अंदर किसान हुआ टप्पेबाजी का शिकार, उड़ाए 50 हजार रुपए

बैंक से रुपये निकाल काउंटर पर रुपये गिनते समय हुई किसान के साथ टप्पेवाजी की घटना

किसान ने क्रेडिट कार्ड से निकाले थे 5 लाख रुपये जिसमे से 50 हजार रुपये लेकर फरार हुआ टप्पेवाज

दिनदहाड़े बैंक के अंदर हुई टप्पेवाजी की घटना से बैंक में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल


कोंच। पुलिस की लचर कार्यशैली से टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं और एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दिनदहाड़े बैंक के अंदर से किसान के साथ 50 हजार की टप्पेबाजी कर ली गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े बैंक के अंदर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

जानकारी के मुताबिक नया पटेल नगर निवासी सीताराम उम्र करीब 65 बर्ष अपने नाती के साथ कस्बे के बीचों-बीच स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में पैसे निकालने आया हुआ था। खेत में पिपरमेंट की जड़ खरीदने के लिए किसान सीताराम ने अपने क्रेडिट कार्ड से 5 लाख रुपए निकाले और बैंक के अंदर ही कांउटर पर जाकर 5 सौ-सौ की बनी गड्डी को गिनने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और किसान को झांसे में लेकर कटे-फटे नोट चेक करने लगा, पलक झपकते ही टप्पेबाज बैंक के अंदर से 50 हजार की गड्डी लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित किसान अपने नाती के साथ घटना की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पीड़ित किसान को घर चलता कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस की इस कार्यशैली सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में बीते एक हफ्ते में टप्पेबाजी की यह तीसरी घटना है, और कोतवाली पुलिस हाथ पे हाथ रखे बैठी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post