![]() |
| जन जन तक पहुंचाएं कानूनी जानकारी- अपर जिला जज |
उरई जालौन। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद
न्यायाधीश श्री लल्लू सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में आज जिले के पराविधिक
स्वयंसेवकों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक जिला दीवानी न्यायालय परिसर में
सम्पन्न हुयी। इसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज श्री
महेन्द्र कुमार रावत द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वह
जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों पर तहसील मुख्यालयों के सरकारी कार्यालयों,
बैंक और डाकघर में भ्रमण करते हुये विधिक सेवाओं की जानकारी जन-जन तक
पहुंचायें। उन्होंने पराविधिक स्वयंसेवकों के कार्यों की तहसीलवार समीक्षा
करते हुये उन्हें आगामी दिनांक- 09 मार्च 2024 में आयोजित की जाने वाली
राष्ट्रीय लोकअदालत की सफलता के लिये उत्साहपूर्वक कार्य करने की नसीहत दी
और समस्त परा-विधिक स्वयंसेवकों को धरातल पर कार्य करने के लिये
प्रोत्साहित किया और उन्हें समस्त शासकीय विभागों से समन्वय बनाकर लोक
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये प्रेरित
किया।
उन्होंने समस्त परा-विधिक स्वयंसेवकों को यह भी निर्देशित
किया गया कि जनसामान्य को यह भी समझाना है कि राष्ट्रीय लोकअदालत में
दीवानी, राजस्व, श्रम मामले, धन वसूली वाद एवं मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर,
विद्युत अधि0 एवं जलकर से सम्बन्धित वाद और पारिवारिक, वैवाहिक/दाम्पत्य
विवाद से संबंधित वादों/ मुकदमा, लघु एवं शमनीय आपराधिक वाद और धारा 138
एन0आई0एक्ट के अन्तर्गत चैक बाउन्स के मामले नियत किये जायेंगे। इनका
निस्तारण परस्पर सुलह-समझौते अथवा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर किया
जायेगा।
उन्होने यह भी बताया कि प्री-लिटिगेशन स्कीम के
अन्तर्गत मोबाइल/टेलीफोन के बकाया बिल और विभिन्न बैंकों के ऐसे बकायेदारों
के मामले भी नियत किये जायेंगे, जिन्होंने कई वर्षो के बाद भी बकाया बिल
या बैंक ऋण जमा नहीं किया है। ऐसे बकायेदारों को इस अवसर का लाभ अवश्य
उठाना चाहिए और इस राष्ट्रीय लोकअदालत में उपस्थित होना चाहिए, जिसका आयोजन
सभी के हितों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने समस्त पैरालीगल
वालंटियर्स को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
इसके उपरान्त एक अन्य बैठक में सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण श्री महेन्द्र कुमार रावत ने उपस्थित सभी अधिकारियों से
कहाकि मान्नीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा
आगामी दिनांक-09.03.2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी
न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इसमें
कार्यक्रम, राजस्व एवं प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित परिवाद/सिविल वाद आदि
विभिन्न प्रकृति के अधिकाधिक मुकदमों/मामलों को नियत किया जाना है। इस
सम्बन्ध में सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता
है। इस पर सभी अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में तहसीलदार उरई शेर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार जालोन गौरव कुमार,
नायब तहसीलदार कोंच सुधीर कुमार सिंह, नायब तहसीलदार कालपी नीलमणि सिंह
यादव आदि उपस्थित रहे।
Tags
Post
