![]() |
| ओलावृष्टि से नुकसान की 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पे दर्ज कराएं शिकायत |
उरई। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जनपद के सम्मानित कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि दिनांक-20.02.2024 को जनपद में जो ओलावृष्टि / बारिश हुई है उसके कारण फसलों में होने वाली क्षति को दृष्टिगत रखते हुये जिन कृषक भाईयों का फसल बीमा है वो समस्त कृषक भाई फसल में होने वाले नुकसान / हानि की शिकायत लिखित प्रार्थना पत्र पर जनपद के कृषि विभाग के किसी भी कार्यालय में अथवा फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- (1800-209-1111) पर 72 घण्टों के अंदर शिकायत दर्ज कराना सुनिश्चित करें। जिससे बीमा कम्पनी द्वारा फसलों की जाँच कर बीमा की उचित धनराशि / मुआवजा दिलाया जा सके।
Tags
Post
.jpeg)