राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की समन्वय बैठक

 

 राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने की समन्वय बैठक

उरई। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 09 मार्च 2024 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश श्री लल्लू सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में जिले के सम्मन सेल अधिकारी के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेन्द्र कुमार रावत ने उपस्थित जिले के सम्मन सेल अधिकारी उप निरीक्षक श्री लाल सिंह को निर्देशित कि आप अपने स्तर से सभी थानों के अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करें कि वह विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन/नोटिसों का तामीला शतप्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्यों कि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन/नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। इस सम्बन्ध में ढिलाई न बरती जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post