ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 2 जालसाज गिरफ्तार, बताया कैसे करते थे ठगी

 ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 2 जालसाज गिरफ्तार, बताया कैसे करते थे ठगी




उरई जालौन। कोतवाली पुलिस और साइबर पुलिस दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपए निकाल लेते थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अलग-अलग बैंकों के 10 एटीएम कार्ड बरामद किया है। साथ ही उनके पास से 71 हजार रुपये नगद बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि बीते दिनों उरई कोतवाली पुलिस और साइबर थाने में लोगों ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया था कि उनके खाते से रुपए निकल गए हैं। जबकि उनके पास एटीएम कार्ड मौजूद हैं। इस मामले की साइबर थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिन एटीएम का शिकायतकर्ता जिक्र कर रहे हैं, वह एटीएम बदले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर के रहने वाले वीपी सिंह पुत्र अशोक कुमार तथा सिरसा कलार थाना क्षेत्र के मघापुर मढैया के रहने वाले मंगल सिंह पुत्र राम प्रकाश को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के 10 एटीएम कार्ड तथा 71 हजार रुपए बरामद किए हैं। जिन्होंने विभिन्न विभिन्न एटीएम कार्डों से निकाले थे
पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह एटीएम के बाहर खड़े रहते थे और भोले-भाले लोगों और बुजुर्ग की मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते थे और पिन नंबर लेने के बाद खातों से रुपए निकाल लेते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post