थाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

 

थाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण



कोंच। शनिवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 3 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की। अधिकारियों द्वारा आये हुए प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया‌‌। इस दौरान एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक कोतवाल क्राइम वृजेश बहादुर सिंह बीरेन्द्र सिंह एस एस आई उदय प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक दयाशंकर प्रजापति राजेन्द्र कुमार वर्मा प्रेम किशोर दिलीप कुमार पटेल चन्द्र प्रकाश साहू रमेश चन्द्र महेश चंद्र दिनेश कुमार पीयूष वर्मा अशोक कुमार अंकिता श्रीवास्तव आरती निरंजन संजना आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post