![]() |
| केंद्रीय राज्यमंत्री ने की दिशा की बैठक बोले- जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम कराएं अधिकारी |
उरई ।केंद्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जालौन के उरई स्थित विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई।
हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को निर्धारित समय पर गुणवत्ता परक कराया जाए, जिससे वह धरातल पर दिखाई दे। इसके साथ ही जो भी विकास काम कराया जाए वह जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी समन्वय बनाकर कराए, जिससे सही तरीके से जमीन पर काम हो सके।
ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, आदि योजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें।
इसके साथ ही विभाग की कार्य योजना बनाते समय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव व प्रस्ताव अवश्य सम्मिलित करें, जिससे कोई समस्या न हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के आपसी समन्वय से ही विकास परियोजनाओं एवं
जनहितकारी योजनाओं का धरातल पर सफल संचालन संभव है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को सरकारी कार्यों की समय से जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, रामपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की, जिस पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे पात्र व्यक्तियों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
विकास करना हम सब की प्राथमिकता है और इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के सुझाव को गंभीरता से लें, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन कर छूटे हुए पात्रों को चिह्नित किया जाए, जिससे उन्हें भी योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने बैठक में सभी जनप्रतिनिधिगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि माननीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों व सुझाव का अनुपालन करते हुए संबंधित अधिकारियों से समय से व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी व जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)