![]() |
| पति के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची महिला, कहा- पहले मारपीट की फिर गला दबाकर मारने का किया प्रयास |
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर निवासिनी अर्चना कुशवाहा पत्नी राजा भइया ने मंगलवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 10 फरवरी 2024 की है जब वह घर पर थी उसी समय उसका पति राजा भइया कुशवाहा पुत्र रामपाल आया और उसे मां बहिन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा व मुझको कमरे में बंधक बनाकर लाठी डंडों से मारपीट करने लगा व मेरा गला दबाकर जान से मारने लगा, बीच बचाव करने आई अपनी 14 साल की बेटी को भी मारा-पीटा और घर से बाहर भगा देने की धमकी दी है। महिला ने पुलिस से समुचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
Tags
Post
