![]() |
| मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज |
कोंच। थाना कैलिया के ग्राम व्यौना राजा निवासी नारायण सिंह पुत्र बाबूराम कुशवाहा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 12 फरवरी 2024 की है जब दादा राजा पुत्र नन्हे राजा ठाकुर ने अकारण उसके बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगे जिसका बच्चों ने विरोध किया तो उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर गांव के और भी लोग आ गए तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 6/24 धारा 323/504/506 आई पी सी में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
Post
