कोंच।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम पचीपुरी में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाकर
वहां रखे सोने चांदी के जेबरात व ढाई लाख की नगदी चोरी करके भाग गए
हालांकि पुलिस चोरी की घटना की संदिग्ध मान रही है और परिजनों को ही संदेह
के घेरे में खड़ा कर रही है।
ग्राम पचीपुरी निवासी
रामबाबू ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी बहिन के घर पर उनको
देखने के लिए गया हुआ था वह अपने घर में अपनी पत्नी नीता व पुत्र व पुत्र
बधू को छोड़ गया था। शुक्रवार की देर रात को वह खाना पीना खाकर अपने कमरे
में सोने के लिए चले गए जब सभी गहरी नीद में सो रहे थे तभी उसके घर में छत
के रास्ते से जिनो से नीचे उतरे और कमरों में उसकी पत्नी पुत्र व पुत्रबधू
सो रहे थी तो उसकी कुंडी चोरो ने बाहर से बन्द कर दी और अन्य कमरों में
उन्होंने तलाशी की तो एक कमरे में वहां रखी अलमारी बक्सा को इत्मीनान खोलकर
उस में रखा जेवर 2 लाख पचास हजार की नगदी एक सोने का हार चार चूड़ी सोने
की एक मनचली सोने की चार अंगूठी दो मंगलसूत्र सोने के तीन चांदी के सिक्का
तीन जोड़ी चूड़ियां व चूड़ा जिन की कीमत करीब 4 लाख से अधिक बताई गई है तथा 2
लाख 50 हजार की नगदी जो उसने अपनी भैंस बेचकर तथा बैक से निकालकर लाया हुआ
था पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्र बधू सुबह उठी तब देखा तो सामना बिखरा पड़ा
था जिसे देखकर वह हक्का बक्का रह रोने लगी जिसे चोर चोरी करके भाग गए वही
एक अन्य घर ग्रामीण राम बहादुर घर में भी चोर घुस गये उसने बताया वह भी
अपने कमरों में सो रहे थे उसने अपने एक दूसरे कमरे में वहाँ उसका 7 किलो
देशी घी और वहाँ रखे 12 हजार की नगदी चोर चोरी करके भाग गये पीड़ित जब पड़ोसी
के घर में चिल्लाने व रोने की आवाज़ से सुनकर जागा तो उसने देखा तो उसके घर
से भी चोरी हो चुकी थी दोनो ही पीड़ित पीआरबी पुलिस को सूचना दी और कोतवाली
में जाकर शिकायती पत्र दिया और अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने
की मांग की है प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र पाठक ने बताया कि चोरी की घटना
संदिग्ध है उसके घर में विवाह का माहौल है घर के अंदर आने का एक ही रास्ता
है बाहरी ब्यक्ति इतनी आसानी से वहां आ नही सकता फिर भी उपनिरीक्षक और कुछ
पुलिस के जवान वहां मौजूद है और घटना की जांच कर रहे है।
Tags
Post
