![]() |
पीएम के खिलाफ़ टिप्प्णी पर भाजपा ने जताया विरोध, फूंका राहुल का पुतला |
उरई जालौन। इस समय देश में राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ जाति का टिप्पणी की और यह तक कह दिया कि पीएम मोदी ओबीसी जाति के नही थे। इसको लेकर बीजेपी के नेताओं ने घेराव करते हुए उरई मुख्यालय में राहुल गांधी का पुतला फूंका है।
बता दें कि पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है यहां पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका है और अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मनोज राजपूत ने कहा कि यह देश प्रधानमन्त्री के खिलाफ की गई जातिगत टिप्प्णी को बर्दास्त नहीं करेगा। राहुल गांधी वोटों के लिए जातिवाद की राजनीति करते हैं। भाजपा पार्टी देश की एक पार्टी है जो परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा नही देती है।
Tags
Post
