अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, हायर सेंटर रेफर

कोंच। बाइक सवार तीन व्यक्ति रावतपुरा जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
              प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन थाना क्षेत्र के ग्राम धंतोली निवासी सनी पुत्र मधु बाल्मीकि गम्भीर पुत्र सिददे और अनुराग पुत्र अवधेश अपनी बाइक यू पी 92 वी 4562 होंडा से रावतपुरा जा रहे थे और जैसे ही कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा के नजदीक नकटेला मोड़ पर पहुँचे ही थे तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी‌ जिससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post