गालियां देते हुए तमंचे से फायर करने का आरोप

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जवाहर नगर निवासी राहुल कुशवाहा पुत्र मनोज कुशवाहा ने रविवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 3 फरवरी 2024 समय करीब शाम 7 बजे की है। जब कुँअरपुरा गांव निवासी पंकज पुत्र शशिकान्त के फोन पर मैं नईबस्ती स्थित कंजड़ बाबा पर पहुंचा तो वहां पर पंकज के साथ संदीप यादव पुत्र राम खिलौने निवासी प्रताप नगर कुंदन कुशवाहा पुत्र जगदीश व अमित कुशवाहा पुत्र मुन्ना निवासी गण मुहल्ला जवाहर नगर मौजूद थे। जिन्होंने जबरन गुंडई के बल पर मुझसे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे मेरे द्वारा मना करने पर संदीप यादव ने तमंचे से जान से मारने की नियति से फायर कर दिया, जिससे में बाल-बाल बच गया और इसके बाद उक्त लोगों ने मुझे मारते पीटते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। राहुल कुशवाहा ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है जिस पर पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post