गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग

 गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग

 गुमटी में अज्ञात कारणों से लगी आग




कोंच। नवीन सब्जी मंडी गेट के ठीक सामने स्थित चाय गुटखा की एक गुमटी में बीती रात अचानक आग लग गई जिससे गुमटी में रखा करीब 25 हजार रुपये का सामान और गुल्लक में रखी 5 हजार रुपये नगदी जलकर खाक हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन सब्जी मंडी गेट के सामने भानुप्रताप कुशवाहा निवासी नया गांधी नगर चाय गुटखा की गुमटी खोले हुए है और गुमटी के सहारे ही वह अपने परिवार की आजीविका चलाता है। गुरुवार/शुक्रवार की रात अचानक उसकी गुमटी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गुमटी में रखा खाने-पीने का 25 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गुल्लक में रखी 5 हजार रुपये नगदी सहित बही खाता भी जलकर खाक हो गयी। बही खाते में करीब सबा लाख रुपये की उधारी दर्ज थी। उधर, आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने  घटना की सूचना फायर सब स्टेशन सहित गुमटी मालिक भानुप्रताप को दी। सूचना पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित भानुप्रताप ने आग की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


Post a Comment

Previous Post Next Post