प्रधान की मनमानी से ग्रामीण परेशान, घनी आबादी में संक्रमण फैलाने का कर रहा इंतजाम

 प्रधान की मनमानी से ग्रामीण परेशान, घनी आबादी में संक्रमण फैलाने का कर रहा इंतजाम


 प्रधान की मनमानी से ग्रामीण परेशान, घनी आबादी में संक्रमण फैलाने का कर रहा इंतजाम




 उरई जालौन। विकास खंड महेबा की ग्राम पंचायत नूरपुर के ग्राम प्रधान पर मनमानी करने तथा जबरन घनी आबादी में कूड़ादान बनवाने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत नूरपुर के दर्जनों ग्रामीणों नें आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान ने गांव की घनी आबादी मे एक वृहद कूड़ादान का नया निर्माण कर संक्रमण फैलाने का इंतजाम कर रहा है, जबकि वहां पर घनी व सघन आबादी क्षेत्र है तथा प्रधान अपनी मनमानी करके वहां पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। जबकि प्रार्थी गणों के मकान वहां पर बने हुए है। यदि वहां पर वृहद कूड़ादान का निर्माण हो जाएगा तो आस पास के लोगो का वहां पर रहना मुश्किल हो जाएगा। जब प्रार्थी गणों ने कूड़ादान वहां बनाने से मना किया तो ग्राम प्रधान लालसिंह सेंगर व अपने आदमियों से प्रार्थीगणों के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है‌।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान काफी दबंग व्यक्ति है और प्रधान सर्वण जाति से है इसलिए वह जानबूझकर हरिजन बस्ती में कूड़ादान का निर्माण करवा रहे है। प्रार्थी के गाँव मे 7 तालाब है। जिसमे गाँव के प्रधान व लेखपाल उन खाली पड़े तालाबो पर निर्माण नही कर रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उचित जांच करके वृहद कूड़ादान का निर्माण पर अविलम्ब रोक लगायें जाने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post