उरई जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर व सकेतांक रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही रॉन्ग साइड चल रहे वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले, नशे की हालत में वाहन चलने वाले व यातायात नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों पर सख्त प्रभावी कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को राष्ट्रीय राजमार्गों व संबंधित मार्गों पर स्वैत/पीली पट्टी व ब्रेकरों को पेंट करने व आवश्यक स्थलों पर रेडियम पट्टिका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अवैध कट को चिन्हित कर बंद कराए जाए इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर पढ़ने वाले ढाबों/ होटल अवैध कट कर लेते, ऐसे अवैध कट चिन्हित कर बंद कराया जाए साथ ही ढाबों होटल आदि पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किया जाए।
हाईवे पर पढ़ने वाले ढाबों/ होटल
![]() |
| यातायात नियमों का सख्ती से कराएं पालन- डीएम |
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड प्रथम सुनील कुमार, अधिशाषी अभियंता द्वितीय केसरी प्रकाश, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमित सक्सेना, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा, सहित आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Tags
Post
