![]() |
डिप्टी कलेक्टर ने पुलिस बल के साथ किया पैदल फ्लेग मार्च |
कोंच।
नगर में शांति व्यवस्था बहाल रहे और आसन्न चुनोतियों से निपटा जा सके
क्योंकि कुछ समय बाद ही देश में लोक सभा चुनाव प्रस्तावित हैं जिसमें किसी
भी प्रकार की विघ्न बाधा उतपन्न न हो और मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का
प्रयोग कर सकें इसी को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को उपजिलाधिकरी अतुल
कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय ने कोतवाली से पुलिस बल के
साथ फुटमार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और साथ मे ड्रोन कैमरा
टीम ने ड्रोन उड़ाकर अगल बगल के भवनों पर अपनी नजर रखी। वहीं फुटमार्च के
दौरान एस डी एम व सी ओ ने नागरिकों से शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाये
रखने की बात कही इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक कोतवाल
क्राइम वृजेश बहादुर सिंह एस आई संदीप कुमार एस आई बलराम शर्मा सहित तमाम
पुलिस बल मौजूद रहा।
Tags
Post
