कोंच। समाजवादी पार्टी का एक कार्यक्रम ग्राम सलैया बुजुर्ग में पीडीए पखवाड़ा-जन चौपाल लगाई गई जिसमें सरकार द्वारा पंचायत में अधिकारों के हनन,महंगाई, बेरोज़गारी,भर्तियों में आरक्षण की धांधली,बदहाल क़ानून-व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के विरुद्ध पार्टी वरिष्ठ नेता एव कार्यकर्ताओ के साथ चौपाल लगाई गई।विकास खण्ड नदीगांव के ग्राम सलैया में समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) पखवाड़ा शुरू किया है। यह पखवाड़ा 15 दिन तक चलाया जा रहा है इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों में जन पंचायत की जा रही है जिसमे शनिवार को कार्यकर्ताओ के समक्ष बोलते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कि भाजपा सरकार द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है बदहाल व्यवस्था बनी हुई है। गरीबो के लिए कोई सुविधा नही है भाजपा सरकार केवल शोषण करने में जुटी हुई इस दौरान मंत्री धनौरा सतीश रामेंद्र शम्भू ब्यास शान्तनु यादव मुलायम सिंह प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे है।
Tags
Post
