जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन रहा चौकन्ना

 जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन रहा चौकन्ना 

 जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन रहा चौकन्ना 




कोंच। जुमा की नमाज एवं ज्ञानवापी मामले को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी ने नगर की मस्जिदों बाले इलाके में शांति व्यवस्था रखने को लेकर फ्लैग मार्च किया है।
जुमा की नमाज पर शासन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा जिसमें एसडीएम अतुल कुमार प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक इंस्पेक्टर क्राइम बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ तहसील से वह मुहल्ला खैरा चौराहा आजाद नगर भगतसिंह नगर कसाई मंडी मालवीय नगर आदि इलाको में पहुँचे और लोगो से शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। काशी में स्थित ज्ञानवापी को लेकर हाल ही में कोर्ट ने दायर वाद पर फैसला सुनाते हुए व्यासजी के तहखाने में पूजा के अधिकार की अनुमति दी है जिसको लेकर कही कोई चूक न हो सके इसलिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा और उन्होंने लोगो से अपील भी की है। इस दौरान एसएसआई उदय प्रताप सिंह बलराम शर्मा सन्दीप कुमार सिंह नितिन कुमार आदि मौजूद रहे है।


Post a Comment

Previous Post Next Post