![]() |
| नगर की सड़कों पर लगे जाम से लोग परेशान, आखिर कब मिलेगी इस समस्या से निजात |
कोंच। नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चले इसके लिए पुलिस की लचर व्यवस्था और दुकानदारों की मनमानी बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहीं वजह है कि नगर में व्यस्त बाजारों में शुमार रामगंज में दिन भर लोग जाम से परेशान हैं। यहां चंद मिनट का सफर घंटे भर में पूरा हो पता है ऐसे में आम लोगों की दिक्कत बढ़ी हुई है, लेकिन इसकी चिंता ना तो पुलिस को है और ना ही अन्य किसी को।
नगर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है।पुलिस भले ही कितनी जागरूकता अभियान चला ले, लेकिन इसका जमीनी तौर पर पालन नहीं हो रहा है। नगर में जाम की समस्या लगातार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नगर के मुख्य बाजारों में शामिल रामगंज बाजार जाम का दूसरा नाम बना हुआ है। व्यस्त बाजारों में प्रतिबंध के बाद भी चार पहिया सहित भारी वाहन बेधड़क दिन के वक्त में घूमते नजर आते हैं। पुलिस इनको नहीं रोक पाती, इसके अलावा दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क तक लगाने की वजह से यह सड़क और भी संकरी हो चली है, जिसकी वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि बड़े वाहनों को सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 तक बाजारों में नो एंट्री एरिया घोषित करते हुए प्रवेश से रोका गया है, लेकिन पुलिस की लापरवाही की वजह से इन वाहनों की एंट्री दिन में भी हो जाती है। ऐसे में यहां लोगों का पैदल तक निकलना दूभर हो जाता है जाम की समस्या से निपटने के लिए ना तो पुलिस प्रशासन गंभीर है और नहीं पालिका प्रशासन, लिहाजा जाम की समस्या लगातार बनी हुई है।
Tags
Post
