छोटू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिले में सौंपी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कमान

छोटी उम्र में छोटू टाईगर नें 2007 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद की राजनीतिक सफर की शुरुआत

रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाईगर के जिला अध्यक्ष बनते ही जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

12 साल की उम्र से समाजवादी पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए 2019 में कोंच का बनाया गया था नगर अध्यक्ष

कोंच। मुहल्ला जवाहर नगर सागर तालाब निवासी रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाईगर को प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड अनीस राजा ने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी है जैसे ही यह समाचार छोटू टाइगर को जानने वाले एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गयी और उन्होंने गोले दागकर व मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया
         आपको बताते चलें कि छोटू टाईगर छोटी सी उम्र से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रहते हुए पार्टी के कार्यक्रमों में फट्टा बिछाने का काम किया और उसके अंदर समाजवाद कूट कूटकर भर गया और जमीनी स्तर से पार्टी के लिए कार्य करते हुए इन बुलंदियों को छुआ छोटू टाइगर ने साइकिल यात्रा जेल भरो आंदोलन पार्टी प्रचार एवं जन सम्पर्क में बढ़़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है ऐसे संघर्षशील कार्यकर्ता को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी सहित समाज में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post