6 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक होगा जनपद में विशेष लोक अदालतों का आयोजन

उरई जालौन- सचिव/न्यायाधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेनू यादव ने बताया कि आगामी दिनांक-06.09.2023 से 08.09.2023 तक प्रतिदिन पेटी क्रिमिनल ऑफेन्स के निस्तारण हेतु विशेष लोकअदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोकअदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला न्यायालय से लेकर वाह्य स्थित समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों में किया जाना है। इसमें लघु फौजदारी एवं प्रकीर्णवाद के अधिकाधिक मामलों को निस्तारित कराया जाना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रेनू यादव ने समस्त वादकारियों से अपील की है कि वह पेटी क्रिमिनल ऑफेन्स से संबंधित मुकदमों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठायें। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने पर वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post