नीमा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

नीमा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 कोंच जालौन- नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को शपथ ग्रहण की। कस्बे के आशीर्वाद गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने पदाधिकारीयों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष डॉ आलोक निरंजन उपाध्यक्ष डॉ दीपक सोनी मंत्री डॉ संजीव निरंजन सह मंत्री डॉ उपेंद्र निरंजन कोषाध्यक्ष डॉ प्रदीप अग्रवाल ऑडिटर डॉ अनिल झा मीडिया प्रभारी डॉ केशव निरंजन और प्रभारी डॉ विकास सिंह राठौर शामिल थे। वहीं इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र मयंक सहित नगर के सभी डॉक्टर्स मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post