बंद कमरे में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

कोंच जालौन- कोतवाली क्षेत्र में कच्चे मकान के बंद कमरे में युवक का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा। जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर मोहल्ले में शनिवार रात बंद कमरे में 40 वर्षीय युवक की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान मनोज पांचाल उर्फ लाला पुत्र सियाराम के रूप में हुई। 

बता दें कि रविवार रात जब पड़ोसियों ने उसके मकान से दुर्गंध आती महसूस की तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर डेड बॉडी को बाहर निकाला छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के मुताबिक युवक शराब का लती था। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post