कोंच जालौन- शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अर्जुन पुत्र कलकाई निवासी मुहल्ला मालवीय नगर ने प्रभारी अधिकारी को एक पत्र देते हुए बताया कि मौजा डाढ़ी स्थित गाटा संख्या 63 रकवा 0.898हे. मेरी आराजी है जिसकी हदबंदी पुष्टि एसडीएम न्यायालय द्वारा 31 जुलाई 2000 को की जा चुकी है उक्त आदेश के विरुद्ध प्रतिवादी जमुना प्रसाद न्यायालय अपर आयुक्त झांसी न्यायालय राजस्व परिषद लखनऊ गया लेकिन एसडीएम के आदेश को यथावत रखा गया इस कार्यवाही को लगभग 23 बर्ष हो चुके है और गाटों के कुरा फाट भी हो चुके हैं जिस पर मुझे जुदा गाना कब्जा दिलाया जाना आवश्यक है। अर्जुन ने प्रभारी अधिकारी से राजस्व निरीक्षक द्वारा खेत की नाप कराते हुए हदबंदी कराये जाने की मांग की है।
बुजुर्ग ने दिया खेत की हदबंदी कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र
byMohd. Saddam Husain
-
0